चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की अपील खारिज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की कई चेक बाउंस मामलों में सजा बरकरार रखी। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राजपाल यादव की अपील खारिज कर दी गई है।
क्या फिर जेल जाएंगे राजपाल यादव?
राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, अभिनेता ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की थी। मगर, उनकी अपील खारिज कर दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में अभिनेता की सजा को बरकरार रखा है। ऐसे में सवाल है कि क्या राजपाल यादव फिर जेल जाएंगे? दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है।

