Oplus_16908288
महासमुंद। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रणय थिटे को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, महासमुंद के जिला मुख्य आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ता जगत, सामाजिक क्षेत्र एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री थिटे के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनका चयन किया जाना जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि श्री थिटे अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महासमुंद जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
