राजनांदगाँव। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेशनाथ पाण्डेय ने आज राजनांदगाँव प्रवास के दौरान अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विधिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, अधिवक्ता हितों तथा विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बृजेशनाथ पाण्डेय ने अधिवक्ता साथियों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बृजेशनाथ पाण्डेय का आत्मीय स्वागत किया।
