रायपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 7 सितंबर 2026 को रायपुर के सुंदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के बीच विधिक सेवा प्रदान करने के साथ फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा।
अधिवक्ता परिषद, जिला रायपुर के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी अधिवक्ता साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वृद्धजनों के साथ समय बिताने तथा सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 7 सितंबर 2026
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे
📍 स्थान: सुंदर नगर, रायपुर, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
प्रमोद तिवारी
अध्यक्ष, अधिवक्ता परिषद, जिला रायपुर
