जयप्रकाश चंद्रवंशी बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रभारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चंद्रवंशी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक भी रह चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के साथ ही विधिक क्षेत्र में उनका अनुभव रहा है। ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी को विधि प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार और कार्यों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ता ऋषि राज जी सहित विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री चंद्रवंशी का अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक साबित होगा और उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी।
अधिवक्ता समुदाय ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ श्री चंद्रवंशी संगठन को मजबूत करने तथा विधि प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
