रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, रायपुर द्वारा शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ बृजेश नाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा जिला संयोजक, विधि प्रकोष्ठ भाजपा रायपुर नंद कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
रैली का शुभारंभ शाम 4 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, घड़ी चौक के पास, रायपुर से होगा। तिरंगा बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए न्यायालय परिसर पहुंचेगी।
यह रहेगा रैली का मार्ग
डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा → काली मंदिर → महिला थाना → कालीबाड़ी → बिजली ऑफिस चौक → नगर निगम → गवर्नमेंट स्कूल → मोती बाग → न्यायालय परिसर
आयोजकों ने अधिवक्ताओं, विधि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की सूचना ऋषभ कुमार मिस्त्री, अधिवक्ता एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी, विधि प्रकोष्ठ भाजपा रायपुर द्वारा जारी की गई है।
अधिवक्ता वाणी | रायपुर
