तबादले से जुड़ी मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक 6 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हुई थी।
- इस बैठक में जस्टिस मोहपात्रा को ओडिशा हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की गई।
- इसके अलावा ओडिशा हाईकोर्ट के ही जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
- यह सिफारिश केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थिति
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आगामी महीनों में कुछ न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने की स्थिति को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की संख्या और न्यायिक कार्यों को सुचारू रखने के लिए यह कदम अहम है।
