छत्तीसगढ़ में 30 आईएएस अफसरों के तबादले

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को 30 आईएएस अफसरों  के तबादले किए हैं। जिसमें रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली ,जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरापुर-रामानुजगंज, कोरबा व बेमेतरा जिले के कलेक्टर शामिल है। डॉ. एस.भारतीदासन मुख्यमंत्री के विशेष सचिव   डॉ. एस.भारतीदासन  को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाने के साथ ही जन संपर्क के  आयुक्त सह संचालक की…

छत्तीसगढ़ में 30 आईएएस अफसरों के तबादले

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को 30 आईएएस अफसरों  के तबादले किए हैं। जिसमें रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली ,जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरापुर-रामानुजगंज, कोरबा व बेमेतरा जिले के कलेक्टर शामिल है।


डॉ. एस.भारतीदासन मुख्यमंत्री के विशेष सचिव  

डॉ. एस.भारतीदासन  को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाने के साथ ही जन संपर्क के  आयुक्त सह संचालक की जिम्मेदारी भी दी गयी  हैं। और उनकी जगह रायपुर नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार को रायपुर कलेक्टर बनाया गया हैं।  राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव व आयुक्त बनाया गया है। व उन्हें परिवहन विभाग का सचिव और परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। और मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। 


जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार को कृषि विभाग का संचालक पद की जिम्मेदारी के साथ पर्यटन बोर्ड का प्रबंध संचालक व गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। और उनके स्थान पर लोक शिक्षण संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला को जांजगीर-चांपा का नया कलेक्टर बनाया गया हैं।


धमतरी कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य को भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के पद के साथ खनिज विकास निगम और नगर एवं ग्राम निवेश का संचालक बनाया गया है। और धमतरी की जिम्मेदारी मुंगेली कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को दी गई है। वहीँ राजनांदगांव के सीईओ अजीत वसंत को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भोसकर विलास संदिपन को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है। व बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।



कोरबा कलेक्टर किरण कौशल नान संचालक और मार्कफेड की प्रबंध संचालक


 कोरिया के कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। और बलरामपुर के कलेक्टर श्यामलाल धावड़े को कोरिया का कलेक्टर बनाया गया है। बलरामपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी बस्तर के सीईओ इंद्रजीत एस. चंद्रवाल को दी गई है। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल को नान का संचालक और मार्कफेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। और वाणिज्यकर आयुक्त रानू साहू को कोरबा की कलेक्टर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports