महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, कांति सचिव : मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव 2021

अभिनव सोनी  रायपुर। महेंद्र सिंह राजपूत मंत्रालय कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में 981 वोटरों में से करीब 90 फीसद यानी 831 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के हुए चुनाव में जल संसाधन विभाग में पदस्थ महेंद्र सिंह राजपूत 570…

महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, कांति सचिव : मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव 2021





अभिनव सोनी 

रायपुर। महेंद्र सिंह राजपूत मंत्रालय कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में 981 वोटरों में से करीब 90 फीसद यानी 831 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के हुए चुनाव में जल संसाधन विभाग में पदस्थ महेंद्र सिंह राजपूत 570 मतों के साथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हीराचंद बघेल 308 मत हासिल कर उपाध्यक्ष चुने गए।   कांति सूर्यवंशी 240 मतों के साथ सचिव, मनोज कुमार साहू 277 मत पाकर संयुक्त सचिव, पवन कुमार साहू 432 मतों के साथ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।  उमेश सिंह 486  और विष्णु मोगराज 365 मतों के साथ सदस्य चुने गए। मंत्रालय कर्मचारी संघ के इस चुनाव में प्रीति डे निर्वाचन अधिकारी एवं दिनेश चंद्र साहू सहायक निर्वाचन अधिकारी रहे। 



पाँच वर्ष से अटकी थी चुनाव की प्रक्रिया 


विदित हो कि, विगत 5 वर्षों से मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया अटकी थी। जिसे लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हित में लगातार सक्रिय रहने की बात कही। 

                                 



पहले 27 मार्च को होने थे चुनाव


कर्मचारियों ने  बताया कि, इससे पहले श्रम न्यायालय ने जनवरी माह में 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने का आदेश दिया था। पर कोरोना के चलते चुनाव की प्रक्रिया टाल दी गई। जिसकी तिथि 27 मार्च रखी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने पर चार सितंबर को मतदान हुए। 



किसको मिले कितने वोट –



अध्यक्ष पद पर 


  • महेंद्र सिंह राजपूत   570 वोट  ( विजयी ) 
  • भैरव नारायण विश्वकर्मा 38 वोट 
  • मुद्रिका प्रसाद कुशवाहा 18 वोट 
  • सुनील नारायणिया 197 वोट 

नोटा – 09  वोट 


उपाध्यक्ष पद पर 


  • हीराचंद बघेल 308 वोट ( विजयी ) 
  • हेमिन बाघे 162 वोट 
  • परमेश्वर ठाकुर 108 वोट 
  • सोनचंद साहू 241 वोट 

नोटा  – 13 वोट 


सचिव पद पर 


  • कांति सूर्यवंशी 240 वोट ( विजयी ) 
  • भूपेंद्र कुमार साहू 76 वोट 
  • केपी नेताम 118 वोट 
  • प्रवीण एक्का 145 वोट 
  • संयोगिता चंद्राकर 134 वोट 
  • बसंत कुमार वैष्णव 109 वोट 

 

नोटा  – 10 वोट 


संयुक्त सचिव पद पर 


  • मनोज कुमार साहू 277 वोट ( विजयी ) 
  • दिनेश सिंह ठाकुर 225 वोट 
  • गोविंद राम साहू 169 वोट 
  • संतोष कुमार साहू 143 वोट 

कोषाध्यक्ष पद पर 


  • पवन कुमार साहू 432 वोट ( विजयी ) 
  • अनिल हरदेल 95 वोट 
  • भुनेश्वर सिंह कुमरे 197 वोट 
  • संतोष कुमार त्रिपाठी 90 वोट 

नोटा  – 18 वोट 


सदस्य के दो पदों पर 


  • उमेश सिंह 486  वोट ( विजयी ) 
  • विष्णु मोगराज 365 वोट ( विजयी ) 
  • अशोक कुमार मिश्रा 142 वोट 
  • लोक नारायण शर्मा 215 वोट 
  • ओम प्रकाश श्रीवास्तव 310 वोट 

नोटा   – 10 वोट



कुल मतदाता – 981 ,  कुल मतदान- 831

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports