BEMETARA : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, चौथी बार अध्यक्ष चुने गए प्रणीश चौबे

बेमेतरा । जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ता प्रणीश चौबे ने 125 मतों के साथ जीत दर्ज की। वहीँ उनके प्रतिद्वंदी प्रसून शुक्ला को 19 मत प्राप्त हुए । अध्यक्ष बनने पर सभी अधिवक्ताओं ने श्री चौबे को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।  चुनाव में…

BEMETARA :  जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, चौथी बार अध्यक्ष चुने गए प्रणीश चौबे


बेमेतरा । जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ता प्रणीश चौबे ने 125 मतों के साथ जीत दर्ज की। वहीँ उनके प्रतिद्वंदी प्रसून शुक्ला को 19 मत प्राप्त हुए । अध्यक्ष बनने पर सभी अधिवक्ताओं ने श्री चौबे को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता हेमंत वर्मा 78 मतों एवं सचिव पद के लिए अधिवक्ता डिकेन्द्र देवांगन 53 मतों से विजयी हुए। अन्य पदों के लिए प्रतिभागी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता  मोतीलाल वर्मा, सह-निर्वाचन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता विश्वराज भुवाल व अधिवक्ता लाल बहादुर शर्मा रहें।



हम बात करने में नहीं  काम करने में विश्वास रखते हैं : प्रणीश चौबे


विदित हों कि, प्रणीश चौबे चौथी बार संघ के अध्यक्ष बने हैं। इससे पूर्व श्री चौबे दो बार अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  इस जीत के लिए उन्होंने संघ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि, इसी तरह आप सभी का स्नेह और प्यार मिलता रहे क्योंकि हम बात करने में नहीं  काम करने में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports