बिलासपुर, 6 जुलाई। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के वर्ष 2026–27 के चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। महिला कार्यकारिणी पद की प्रत्याशी अधिवक्ता श्रीमती हेमलता साहू ने अधिवक्ताओं से मत, सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद देने की अपील की है।
चुनावी प्रचार के दौरान श्रीमती साहू ने कहा कि उन्हें अवसर मिलने पर वे महिला अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं के कल्याण तथा जिला अधिवक्ता संघ की गरिमा एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
– संवाददाता
अधिवक्ता वाणी

