छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन:अंतिम मतदाता सूची जारी, नामांकन 12 से

               भरत सोनी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर के प्रशासक द्वारा अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची में कुल 1161 सदस्यों का नाम सम्मिलित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नामांकन पत्र की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन के…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन:अंतिम मतदाता सूची जारी, नामांकन 12 से

               भरत सोनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर के प्रशासक द्वारा अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची में कुल 1161 सदस्यों का नाम सम्मिलित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नामांकन पत्र की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन के लिए 12 से 16 जनवरी तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। 19 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की संविक्षा 20 जनवरी को होगी। नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात 21 जनवरी को संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए पदवार उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी। नाम वापसी के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की गई है। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को किया जाएगा।

पांच फरवरी को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव में उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशन के साथ ही चुनाव प्रचार प्रारंभ होगा। उम्मीदवार मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर संघ चुनाव में अपने पदाधिकारी चुन सकेंगे सकेंगे। मतदान पश्चात छह जनवरी को मतगणना होगी तथा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को 10 फरवरी को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports