भरत सोनी को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान

              रायपुर (अधिवक्ता वाणी) छत्तीसगढ़ राज्य शासन विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2025 के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अधिवक्ता संघ रायपुर में विधि व्यवसायरत अधिवक्ता भरतलाल सोनी को इस वर्ष का बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु चयन किया गया है। अधिवक्ता श्री …

भरत सोनी को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान

              रायपुर (अधिवक्ता वाणी) छत्तीसगढ़ राज्य शासन विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2025 के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अधिवक्ता संघ रायपुर में विधि व्यवसायरत अधिवक्ता भरतलाल सोनी को इस वर्ष का बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु चयन किया गया है।

अधिवक्ता श्री  सोनी विगत 26 वर्षों से अधिवक्ता संघ रायपुर में विधि व्यवसाय कर रहे हैं।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में विगत 15 वर्षों से पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2013, 2015, 2019, 2023 एवं 2025 में रायपुर जिला स्तर पर प्रतिधारक अधिवक्ता पद पर प्रबंध कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में अपनी सेवाएं प्रदान कर सैकड़ों महिलाओं एवं जरूरतमंद हितग्रहियों को निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनिमय 2010 के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा संचालित किशोर न्याय बोर्ड माना  एवं केंद्रीय जेल रायपुर में लीगल एड क्लीनिक में पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर विधि से संघर्षरत बालक एवं अभिरक्षाधीन बंदियों को विधिक सहायता एवं सेवाएं प्रदान की हैं।

        अधिवक्ता भरत सोनी विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं में भी समय समय पर अपनी विधिक सेवाएं प्रदान कर सामाजिक एवं न्याय क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

        विधि के क्षेत्र में विगत 26 वर्षों से विधिक सेवाओं के साथ ही विधिक पत्रकारिता क्षेत्र में श्री सोनी ने अपनी विशिष्ठ पहचान बनाई है। राजधानी रायपुर से एकमात्र प्रकाशित समाचार पत्र अधिवक्ता वाणी का संपादन करते हुए विधिक एवं न्याय क्षेत्र की  समसामयिक गतिविधियों पर अपनी लेखनी के माध्यम से विधिक पत्रकारिता क्षेत्र में भी उत्कृट योगदान दिया है। अधिवक्ता श्री सोनी के समसामयिक विधिक विषयों एवं विधिक जागरूकता से संबंधित लेखन को अनेक समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं ने भी विशिष्ट स्थान प्रदान किया है।

          छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार समारोह राज्य स्थापना राज्योत्सव पर आयोजित किया जाता है जिसमें कला , साहित्य, पत्रकारिता , विधि और सामाजिक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य किए जाने पर राज्य अलंकरण से अनेक विभूतियों पुरस्कृत किया जाता है। इसके तहत ही छत्तीसगढ़ राज्य शासन विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उत्कृट कार्य हेतु प्रदान किया जाने वाला बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए निर्णायक मंडल द्वारा अधिवक्ता भरतलाल सोनी का नाम चयन किया गया है। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति  द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports