, , ,

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद चुनाव 2025 : वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार गजभिये से संवाद…

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद 2025 के चुनाव चल रहे हैं। इसी कड़ी में अधिवक्ता वाणी से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार से बातचीत कि, अगर वे निर्वाचित हो के आते हैं तो बतौर सदस्य तो कौन-कौन सी सुविधाएं अधिवक्ताओं को उपलब्ध करवाएंगे? कौन-कौन से कार्य जो है अधिवक्ता कल्याण में करेंगे?   तो श्री…

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद चुनाव 2025 : वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार गजभिये से संवाद…

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद 2025 के चुनाव चल रहे हैं। इसी कड़ी में अधिवक्ता वाणी से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार से बातचीत कि,
अगर वे निर्वाचित हो के आते हैं तो बतौर सदस्य तो कौन-कौन सी सुविधाएं अधिवक्ताओं को उपलब्ध करवाएंगे? कौन-कौन से कार्य जो है अधिवक्ता कल्याण में करेंगे?

 

तो श्री संजय ने बताया कि, अगर वे चुनाव जीत के आते हैं तो निम्नलिखित कार्य अधिवक्ता कल्याण हेतु परिषद् के पटल पर रखेंगे …

1. जूनियर अधिवक्ताओं के लिए भत्ते
2. अधिवक्ताओं के यात्रा हेतु विशेष पास जैसे अन्य कोटा के अंतर्गत प्रदान किया जाता हैं
3. अधिवक्ताओं हेतु सामूहिक बीमा एवं वर्तमान बीमा राशि में वृद्धि और मृत्यु दावा की
4. अधिवक्ताओं हेतु आवास योजना सरकारी
5. अधिवक्ताओं हेतु पेंशन

 

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद 2025

विदित हो कि, अधिवक्ता संजय गजभिये का मतपत्र क्रमांक 80 हैं… और उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि,
उन्हें प्रथम वरीयता में मतदान करे और वे निराश नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि, ये उनका पहला और आखिरी चुनाव हैं …

साथ ही मतदान के संबंध में उन्होंने कहा कि,, इस चुनाव में 105 कैंडिडेट खड़े हैं और निर्वाचित 25 होना है।
एक अधिवक्ता को पांच वोट अनिवार्य रूप से देना है। अगर वो एक दो तीन चार वोट देता है और मत पत्र छोड़ देता है मत पेटी
में तो उसका वोट निरस्त माना जाएगा तो अधिवक्ताओं को पांच वोट देना अनिवार्य है और ज्यादा से ज्यादा उसको 25 वोट करना है।

विदित हो कि,परिषद के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 14 अगस्त तक नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया चली,
तथा दिनांक 16 से 23 अगस्त तक स्कूटनी तथा दिनांक 24 अगस्त से 31 अगस्त तक नामांकन फार्म की नाम वापसी हुई |
इसके पश्चात् दिनांक 01 सितम्बर 2025 को अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी तथा मतदान 30 सितम्बर 2025 को सम्पन्न होना हैं ।
मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा । 105 प्रत्याशी मैदान में है। लगभग एक माह के बाद ही परिणाम सामने आ पाएंगे
की छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के 25 सदस्य कौन होंगे इस चुनाव में प्रत्येक अधिवक्ता को कम से कम पांच मत अनिवार्य रूप से डालने होंगे
और अधिकतम 25 मत डाले जा सकेंगे अब देखना है कि, किनकी किस्मत मतपेटी में कैद होती है।

ध्यातव्य यह भी हैं की सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न राज्यों के विधिज्ञ परिषदों के चुनाव में देरी पर नाराजगी जताते हुए हल ही में कहा था कि,
सभी राज्य विधिज्ञ परिषदों को 31 जनवरी, 2026 तक चुनाव कराना होगा। कोर्ट ने कहा कि चुनावों में देरी नहीं होनी चाहिए .
तो कमोबेश 31 जनवरी, 2026 तक विभिन्न राज्यों के विधिज्ञ परिषदों के चुनाव संपन्न हो जायेंगे …

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद 2025

 

रिपोर्ट – शिवानी बर्मन ,अधिवक्ता वाणी 

 

visit us @ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports