IIT – JEE/NEET मेन परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा परीक्षा करवाना जरूरी

  नई दिल्ली।  कोरोना के मद्देनजर IIT-JEE और NEET परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में कोरोना के मद्देनजर परीक्षा टालने की मांग की गई थी। चूंकि JEE (मेन) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET परीक्षा 13 सितंबर को होनी है। सुनवाई के…

IIT – JEE/NEET मेन परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा परीक्षा करवाना जरूरी

 

नई दिल्ली।  कोरोना के मद्देनजर IIT-JEE और NEET परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में कोरोना के मद्देनजर परीक्षा टालने की मांग की गई थी। चूंकि JEE (मेन) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET परीक्षा 13 सितंबर को होनी है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा 
 क्या देश में सब कुछ रोक दिया जाए? एक कीमती साल को यूं ही बर्बाद हो जाने दिया जाए? याचिकाकर्ता के वकील ने स्वास्थ्य को खतरे का हवाला दिया। लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज की और कहा, सुनवाई की ज़रूरत नहीं समझते। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के लिए पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि परीक्षा करवाना ज़रूरी है।
याचिका में कही गई महत्वपूर्ण बातें
11 छात्रों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि JEE (मेन) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET 13 सितंबर को करवाने की घोषणा की गई है. लेकिन अभी हालात सामान्य नहीं हैं। कोर्ट देश में कोरोना की स्थिति सुधरने तक परीक्षा का आयोजन न करने का आदेश दे। ज्ञातव्य हो  कि देश भर में 15 लाख से अधिक छात्रों ने नीट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा भारत के चिकित्सा महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का रास्ता है। वहीं नौ लाख से अधिक छात्रों ने जेईई-मेंस परीक्षा के लिए आवेदन किया है जिसके जरिये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी)को छोड़कर देश के अन्य सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports