Raipur : जिला व सत्र न्यायाधीश राम कुमार तिवारी अब विधि विभाग के प्रमुख सचिव

रायपुर (अधिवक्ता वाणीन्यायिक सेवा में लम्बे समय से अपनी सेवाएँ दे रहे और वर्तमान में रायपुर जिला न्यायालय में वर्षो से पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधि व विधायी कार्य विभाग, छ.ग. शासन  के प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने यह आदेश जारी किया। जिसमें प्रतिनियुक्ति पर, उन्हे अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विधि व विधायी कार्य विभाग, छ.ग. शासन  के प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

पृष्ठभूमि-

23 सितंबर 1967 को सारंगढ़ में जन्मे राम कुमार तिवारी, सन 1994 में न्यायिक सेवा में आये। उन्होंने अब तक प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। राम कुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बेमेतरा और जगदलपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में वे इसी पद पर रायपुर में पदस्थ थे। सरकार इसके पूर्व भी अतिरिक्त सचिव (विधि) के पद पर इनकी सेवाएँ ले चुकी है। 

पढ़े आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *