CORONA : मंत्रालय में चार दिनों में 37 संक्रमित, एक की मौत

नवा रायपुर। इन्द्रावती भवन में कोरोना (COVID 19 ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  पिछले चार दिवस में 37 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं, जिसमे से एक की मौत हो गई । रिपोर्ट आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ने की संभावना  है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित पशु चिकित्सा विभाग से है, अधिकारी-कर्मचारी को मिलाकर कुल नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे से 4 आईसीयू में भर्ती हैं।  वहीं उच्च शिक्षा विभाग में अब तक सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  गिने-चुने विभाग के कर्मचारी ही इससे बचे हुए हैं। संक्रमण की  मुख्य  वजह बस संचालन में बरती गई लापरवाही माना जा रहा है।  अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र रोस्टर में ड्यूटी लगाने की माँग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *