CGHC : डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने मांगा जवाब, नियम विरूद्व वाहन चालक की भर्ती का आरोप

डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब रायपुर। इस सूबे का संभवत: यह पहला मामला होगा जब अपने ही विभाग के डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। विदित हो कि , यह याचिका स्वीकृत हो चुकी हैं। याचिका में डीजीपी,…

CGHC : डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने मांगा जवाब, नियम विरूद्व वाहन चालक की भर्ती का आरोप


  • डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

रायपुर। इस सूबे का संभवत: यह पहला मामला होगा जब अपने ही विभाग के डीआइजी के खिलाफ डिप्टी जेलर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। विदित हो कि , यह याचिका स्वीकृत हो चुकी हैं। याचिका में डीजीपी, आइजी और एसपी को भी पक्षकार बनाया गया है। और यह आरोप लगाया गया है कि 24 नवंबर 2016 से डीआइजी केके गुप्ता वरिष्ठ पद पर रहते हुए बिना शासन के आदेश के रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक पद पर बने हुए हैं।


नियमों के खिलाफ  भर्ती के आरोप 


बंदियों की लाखों की पारिश्रमिक गड़बड़ी मामले में विभागीय जांच का सामना कर रहे रायगढ़ के डिप्टी जेलर शत्रुहन कुर्रे ने डीआइजी केके गुप्ता पर साल 1993 में बिलासपुर जेल अधीक्षक रहने के दौरान नियमों के विपरीत जाकर एक वाहन चालक की नियुक्ति का आरोप लगाय है। ऐसी नियुक्ति का अधिकार केवल डीजी जेल को है। चालक की मृत्यु होने पर उसके बेटे को भी उसी पद पर नियुक्ति दे दी गई थी। शिकायत होने के बाद भी जांच नहीं की गई। इस याचिका के बाद हाइकोर्ट ने शासन से जवाब तलब करने के साथ ही डीआइजी जेल को निजी तौर पर नोटिस जारी किया है। इससे जेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


 जेल डीआइजी को निजी तौर पर नोटिस जारी 


डिप्टी जेलर शत्रुहन कुर्रे द्वारा हाइकोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा गया है कि 1993 में बिलासपुर जेल में अधीक्षक रहने के दौरान केके गुप्ता ने नियमों के खिलाफ न केवल ड्राइवर सपन कुमार सूत्रधार की भर्ती की बल्कि उसके निधन हो जाने पर बेटे को भी उसी पद पर नियुक्ति दे दी। इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत करने पर भी किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। साल 2016 से वरिष्ठ पद पर रहते हुए बिना शासन के आदेश के गुप्ता रायपुर सेंट्रल जेल में अधीक्षक के पद पर पदस्थ है। नियमानुसार एक अधिकारी दो पद पर नहीं रह सकता है। कुर्रे की याचिका पर हाइकोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है। इसके साथ ही जेल डीआइजी को निजी तौर पर नोटिस जारी किया है।



याचिका की जानकारी नहीं


हाइकोर्ट में लगाए गए याचिका के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

इस बारे में कुछ भी बता नहीं पाउंगा।

-केके गुप्ता, डीआइजी जेल


डीआइजी को कोर्ट ने जारी किया है नोटिस


नियमों के विपरित वाहन चालक की भर्ती और मूलभूत नियम 12 और 15 के खिलाफ जाकर साल 2016 से डीआइजी जेल केके गुप्ता रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक पद पर पदस्थ है। इनके खिलाफ मैने हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाइकोर्ट ने इस मामले में शासन से जवाब मांगा है और गुप्ता को निजी तौर पर नोटिस भी जारी किया है।

-शत्रुहन कुर्रे,डिप्टी जेलर रायगढ़ जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports