
रायपुर। अधिवक्ता संघ रायपुर चुनाव की सरगर्मियां तेज है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनारायण व्यास ने निर्वाचन नियमावली सहित चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अधिवक्ता संघ रायपुर में मतदान 17 अप्रैल एवं मतगणना 18 अप्रैल को होगी। नामांकन आवेदन पत्र दिनांक 1 से 2 अप्रैल तक प्राप्त किया जा सकता है। नामांकन पत्र विक्रय के प्रथम दिन सचिव पद प्रत्याशी श्रीकांत मिश्रा ने पहला नामांकन पत्र क्रय किया।

नामांकन पत्र दाख़िल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संविक्षा 6 अप्रैल, नाम वापसी 7 अप्रैल के साथ ही, उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।


अधिवक्ता संघ रायपुर निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया के पश्चात मतदान तिथि 17 अप्रैल एवं मतगणना 18 अप्रैल को होगी।


