रायपुर। BJP भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर की कार्यकारिणी में अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर विधि प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने श्री बृजेश नाथ पांडेय जी, श्री नन्द कुमार साहू जी एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास से वे गौरवान्वित हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, स्नेह एवं आशीर्वाद से विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही, संगठन के विचारों एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
See List Below
