, ,

HIGHCOURT BAR ELECTION 2026: उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता भरतलाल सोनी की प्रबल दावेदारी

बिलासपुर | विधि संवाददाता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता भरतलाल सोनी ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है । अधिवक्ता भरतलाल सोनी अपने लंबे अनुभव, सक्रिय न्यायिक सहभागिता और अधिवक्ता हितों के प्रति…

HIGHCOURT BAR ELECTION 2026: उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता भरतलाल सोनी की प्रबल दावेदारी

बिलासपुर | विधि संवाददाता

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता भरतलाल सोनी ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है ।

अधिवक्ता भरतलाल सोनी अपने लंबे अनुभव, सक्रिय न्यायिक सहभागिता और अधिवक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संघ के माध्यम से अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और न्यायालय परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है।

विदित हो कि अधिवक्ता भरतलाल सोनी को उनके उत्कृष्ट विधिक योगदान के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधि के क्षेत्र में उत्कृट कार्य हेतु वर्ष 2025 का बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन जी द्वारा भरतलाल सोनी को राज्योत्सव समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। श्री सोनी विगत 26 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा विधिक क्षेत्र के साथ समाज सेवा में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं। अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सदस्यों से अपील की जा रही है कि वे 12 फरवरी 2026 को विधि लोकतंत्र के महासमर में होने वाले मतदान में अपना बहुमूल्य मत एवं सहयोग देकर अधिवक्ता भरतलाल सोनी को उपाध्यक्ष पद पर विजयी बनाकर सहयोग और समर्थन प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports