अधिवक्तागण अब 30 सितंबर तक दे सकते हैं अपना विवरण, BCI ने बढ़ाई समय सीमा

रायपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ( BCI) ने  सभी जिला और तालुका बार एसोसिएशनों में (पंजीकृत) सभी व्यावसायरत अधिवक्ताओं के विवरण प्रस्तुत करने की समय सीमा 30 सितंबर, 2020 तक बढ़ा दी है।       24 जुलाई, 2020 को देश के सभी बार संघों के अध्यक्षों और सचिवों को ईमेल के माध्यम से 15…

अधिवक्तागण अब 30 सितंबर तक दे सकते हैं अपना विवरण, BCI ने बढ़ाई समय सीमा




रायपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ( BCI) ने  सभी जिला और तालुका बार एसोसिएशनों में (पंजीकृत) सभी व्यावसायरत अधिवक्ताओं के विवरण प्रस्तुत करने की समय सीमा 30 सितंबर, 2020 तक बढ़ा दी है।
      24 जुलाई, 2020 को देश के सभी बार संघों के अध्यक्षों और सचिवों को ईमेल के माध्यम से 15 दिनों के भीतर उनके बार संघों में पंजीकृत अधिवक्ताओं का विवरण सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति द्वारा तय किए गए प्रारूप के अनुसार प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। बीसीआई ने जिला बार एसोसिएशनों से पंजीकृत अधिवक्ताओं के अनिवार्य विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा।   महामारी के कारण होने वाली कठिनाई के मद्देनजर विभिन्न बार संघों और राज्य बार काउंसिलों द्वारा किए गए अनुरोध को देखते हुए बीसीआई ने उक्त जानकारी जमा करने की तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर, 2020 तक कर दी है। बीसीआई ने दोहराया है कि सभी अधिवक्ताओं के लाभ के लिए पूरी प्रक्रिया की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि “सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें कंप्यूटर के अनुकूल बनाने की योजना है। इस उद्देश्य के लिए है कि यह जानकारी आवश्यक है। इस प्रकार यह जानकारी विशेष रूप से अधिवक्ताओं के लाभ के लिए, पुरानी और युवा पीढ़ी दोनों के लिए आवश्यक है।” यह देश के प्रत्येक अधिवक्ता के लिए तकनीकी जानकारियों से लैस होना फायदेमंद होगा, ताकि वे प्रशिक्षित हो जाएं और ई-फाइलिंग, वर्चुअल हियरिंग आदि में निपुण हो जाएं, जिनका उनकी आवश्यकता के अनुसार उनके द्वारा सबसे अच्छा उपयोग किया जा सकता है।”
   उक्तानुसार अब वे सभी अधिवक्ता जिन्होंने किसी कारणवश अब तक अपनी जानकारी जमा नहीं कराई है, वे अब 30 सितम्बर तक अपना विवरण प्रस्तुत कर सकते है।

अधिवक्ता संघ रायपुर ने अपने सदस्यों के लिए सूचना जारी करते हुए एक लिंक दी है, जिसके माध्यम से अधिवक्तागण अब अपना विवरण 30 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

लिंक
👇

https://form.advocatewelfarescheme.in


 इस हेतु निम्न बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक हैं-


1- जानकारी देने के लिए मोबाइल लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करें, मोबाईल पर कार्य करने में असुविधा और परेशानी हो सकती है।


2- दिए गए लिंक को क्लिक करने पर हो सकता है सीधे पेज ओपन ना हो ऐसी स्थिति में स्क्रीन पर *advanced* नीचे लिखा होगा वहां टच करें।


3- आपके सामने जो पेज आये उस पर क्रमवार जानकारी टाइप करें।


4- पेज पर सबसे पहले *स्टेट बार कौंसिल* का आपका पंजीयन क्रमांक दर्ज करें । स्टेट बार का पंजीयन क्रमांक दर्ज करने हेतु पंजीयन क्रमांक को 4 अंको में लिखें उदाहरण के लिए यदि आपका क्रमांक 378 है तो इसे 0378 लिखें यदि क्रमांक 1329 है तो यह संख्या स्वयं ही 4 अंको में है।


5- पंजीयन क्रमांक को लिखने का सही तरीका देखें


*CG-0000-year*


6-जहां *Local Language* अर्थात लोकल भाषा मे जानकारी दर्ज करना है वहां *हिन्दी* मे नाम तथा पता लिखना होगा। टाइप करने में दिक्कत हो तो गूगल ट्रांसलेट की सहायता ले सकते हैं या विकल्प में साधारण word की फ़ाइल में हिंदी में टाइप कर cut n paste कर सकते हैं।


7- *पॉइंट नंबर 3* में केवल *temporary registration* वाले *नए अधिवक्ता* अपना सर्टिफिकेट नंबर लिखें। शेष अधिवक्ता गण NA लिखें या खाली छोड़ देवें।


8-अंत में Register के option को टच करते ही Details uploaded successfully का मैसेज स्क्रीन पर होगा। इस प्रकार आपने अपनी जानकारी सफलता पूर्वक दर्ज कर दी।


उपरोक्तानुसार सभी अधिवक्ता, संघ द्वारा जारी इस लिंक के माध्यम से अपना विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजा जाना हैं।

 लिंक👇

https://form.advocatewelfarescheme.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports