राज्य अलंकरण 2020 : डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा बैरिस्टर छेदीलाल से होंगे पुरस्कृत

रायपुर। विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा बैरिस्टर छेदीलाल पुरस्कार से अलंकृत होंगे। इस वर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार- 2020 छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के दिन यानी 1 नवम्बर 2020 को राज्योत्सव समारोह के दौरान दिया जाएगा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण  भिन्न – भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और…

राज्य अलंकरण 2020 : डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा बैरिस्टर छेदीलाल से होंगे पुरस्कृत

रायपुर। विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा बैरिस्टर छेदीलाल पुरस्कार से अलंकृत होंगे। इस वर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार- 2020 छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के दिन यानी 1 नवम्बर 2020 को राज्योत्सव समारोह के दौरान दिया जाएगा।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण  भिन्न – भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और कामयाबी के लिए प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख की राशि और प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किया जाता है। इस वर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार-  01 नवम्बर 2020 को राज्योत्सव समारोह के दौरान दिया जाएगा।

इस वर्ष कुल 23 नागरिक समेत संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने इसकी घोषणा की है।  मुख्यमंत्री निवास पर अलंकरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

किसे कौनसा पुरस्कार-  

वीरनारायण सिंह सम्मान- रूपराय नेताम नगरी जिला धमतरी

(आदिम जाति कल्याण)

बिसाहू दास महंत पुरस्कार-राजेश देवांगन जांजगीर-चांपा

मधुसुदन देवांगन जांजगीर-चांपा संयुक्त रूप से

राजेश देवांगन रायगढ़, वीरेन्द्र देवांगन जांजगीर-चांपा

(बुनकर)

डॉ. भवर सिंह पोर्ते सम्मान-शंभु शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान, दुगली धमतरी

(आदिवासी सेवा-उत्थान)

यतियतन लाल सम्मान – बढ़ते कदम रायपुर

(अहिंसा एवं गौ रक्षा के लिए)

महाराज अग्रसेन पुरस्कार – रामअवतार अग्रवाल बिलासपुर

(सामाजिक समरास्ता के लिए)

पं.माधव राव सप्रे सम्मान-श्री राजेन्द्र धोड़परकर

(पत्रकारिता के लिए)

गुण्डाधुर सम्मान-आकर्षी कश्यप दुर्ग

(खेल के लिए)

मिनीमाता सम्मान- श्रीमती शाहना कुरैशी दुर्ग

(महिला उत्थान के लिए)

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान -आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्रा रायपुर

(सामाजिक आर्थिक व शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए)

पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान – डॉ. सुशील त्रिवेदी रायपुर

जीवननाथ मिश्र अंबिकापुर (संयुक्त रूप से)

(साहित्य के क्षेत्र में)

चक्रधर सम्मान -डॉ. भारती बंधु (स्वामी जीसीडी भारती) रायपुर

(कला एवं संगीत के लिए)

दाऊ मंदराजी सम्मान – शिवकुमार दीपक दुर्ग

रूपसाय सलाम नारायणपुर (संयुक्त रूप से)

(लोक कला के लिए)

डॉ खूबचंद बघेल – एनेश्वर वर्मा राजनांदगांव

(कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए)

चंदूलाल चंद्राकर सम्मान – ब्रम्हवीर सिंह

सुश्री ममता लांजेवार

(प्रिंट मिडिया और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के लिए )

ठा. प्यारेलाल सिंह सम्मान -बैजनाथ चंद्राकर

(सहकारिता के लिए)

हाजी हसन अली सम्मान- हनीत नजिनी धमतरी

(उर्दू भाषा सेवा के लिए)

प्रवीर चंद्र भंजदेव सम्मान -सर्वज्ञ सिंह मरकाम बिलासपुर

(तीरंदाजी के लिए)

धन्वंतरि सम्मान – डॉ. गौतमचंद जैन रायपुर

(आयुर्वेद चिकित्सा के लिए)

बिलासा बाई केवटिन सम्मान -गौरव सलूजा रायगढ़

(मछली पालन के लिए)

संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. कुसुम कान्हे रायपुर

(संस्कृत भाषा के लिए)

लखन लाल मिश्र सम्मान- श्रीमती दिव्या शर्मा रायपुर

(अपराध अनुसंधान के लिए)

महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव -अंबुजा सिमेंट यूनिट भाटापारा-बलौदाबाजार

हरीश मित्तल रायगढ़

(श्रम कल्याण के क्षेत्र में)

बैरिस्टर छेदीलाल सम्मान- डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा

(विधि के लिए)

राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन-कृष्णकुमार देवांगन बलौदाबाजार, मनहरण देवांगन जांजगीर-चांपा (संयुक्त रूप से)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports