लखनऊ इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ स्थिक संजय गांधी पीजीआइ मे भर्ती कराया गया था। जहा इलाज के दौरान उन्होने अंतिम सांस ली। न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके पार्थिव शरीर को  अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद महराजगंज ले जाया जा रहा है।

न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया उन्होंने कहा कि- माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निधन के समाचार से मन व्यथित है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असीम दुख से उबरने हेतु संबल प्रदान करें।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रयागराज प्रधान पीठ व लखनऊ पीठ शोक स्वरूप रहेगी बंद 

न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर 29 अप्रैल को इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रयागराज प्रधान पीठ व लखनऊ पीठ शोक स्वरूप बंद रहेगी।  यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *