
छतरपुर के सिविल जज अंतर सिंह अलावा की मौत हो गयी। वो कुछ दिनों पहले ही कोरोना से रिकवर हुए थे। लेकिन शुक्रवार को फिर से उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती गया पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विदित हो कि, वे जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के पति थे।

