
दिल्ली के द्वारका सेशन कोर्ट ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के 5 मई के फैसले को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि, 05 मई को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कालाबाज़ारी के मामलें में पकड़े गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को न्यायिक अधिकारियों और पुलिस परिवारों को आवंटित करने का आदेश दिया था। जिसे द्वारका कोर्ट ने शनिवार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बंटवारा, सरकार तय करेगी ।
इस पर द्वारका कोर्ट ने कहा कि-
ऐसा लगता है कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भावुक होकर यह फैसला किया था क्योंकि दो न्यायिक अधिकारियों ने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी।

