दुर्ग। वकीलों को फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखा गया है और कोविड वैक्सिनेशन किया जा रहा है। कुछ जगह न्यायालय परिसर में तो कही अन्य केन्द्रों में वैक्सिनेशन किया जा रहा है। इसी बीच जिला न्यायालय दुर्ग से भी वैक्सिनेशन की तस्वीरें आयी जिसमें वैक्सिनेशन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखने को मिली विदित हो कि, दुर्ग के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के द्वारा यह प्रबंधन किया गया हैं।


