RAIPUR : ‘‘हमर अंगना‘‘ योजना के तहत, पहले प्रकरण का निराकरण

दोनों पक्षों को आशीर्वाद देते हुए , जिला न्यायधीश अरविन्द कुमार वर्मा     राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की योजना ‘‘ हमर अंगना‘‘ (घरेलू हिंसा के विरूद्ध प्रयास) योजना के अंतर्गत रायपुर विधिक सेवा प्राधिकरण ने संवेदीकरण कार्यक्रम चलाकर तीन साल पुराने पति-पत्नी के विवाद को न्यायालय में पहुंचने से पहले ही मध्यस्थ कर सुलह…

RAIPUR : ‘‘हमर अंगना‘‘ योजना के तहत, पहले प्रकरण का निराकरण


दोनों पक्षों को आशीर्वाद देते हुए , जिला न्यायधीश अरविन्द कुमार वर्मा 

   राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की योजना ‘‘ हमर अंगना‘‘ (घरेलू हिंसा के विरूद्ध प्रयास) योजना के अंतर्गत रायपुर विधिक सेवा प्राधिकरण ने संवेदीकरण कार्यक्रम चलाकर तीन साल पुराने पति-पत्नी के विवाद को न्यायालय में पहुंचने से पहले ही मध्यस्थ कर सुलह के माध्यम से निराकृत करवाया। दोनों पक्ष तीन वर्ष से परिवारिक समस्याओं को लेकर अलग-अलग रह रहे थे । विदित हो कि, दोनों पक्ष न्यायालय में प्रकरण दाखिल करना चाह रहे थे। परंतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय श्री अरविंद कुमार वर्मा,  और प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा व पैरालीगल वालंटियर अंजली पाण्डेय के प्रयासों से दोनों पति पत्नी के बीच सुलह हो गई और दोनों साथ में रह रहे है। 



जिला न्यायायधीश अरविंद कुमार ने दी शुभकामनाएं


दोनों पक्षों में सुलह के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने आशीर्वाद देकर विदा किया और कहा कि, ‘‘हर आंगन में प्रेम स्नेह तथा सम्मान की स्वच्छन्द वायु का प्रवाह होना चाहिए हिंसा एक विकार है जिसे हर आंगन को त्याग देना चाहिए‘‘। 



दंपति ने की प्राधिकरण के कार्यों की सराहना

दोनां पक्षों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के प्रयासों की सराहना  करते हुए कहा कि, हम जिले के प्रत्येक व्यक्ति से अपील करते है कि हिंसा को त्यागे और यदि उनके मध्य कोई भी मनमुटाव है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आकर ‘‘हमर अंगना योजना‘‘ का लाभ लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports