FACT CHECK : न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट के CJI बनने की खबर झूठी

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज दलवीर भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने की खबर मंगलवार को वायरल हो होने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनको तमाम जगहों से बधाइयाँ आने लगी। पर दलवीर भंडारी इनके जवाब देते-देते परेशान हो गए। ,यह खबर सिर्फ एक अफवाह थी।  क्या हुआ था ? असल में किसी ने भंडारी के…

FACT CHECK : न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट के CJI बनने की खबर झूठी

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज दलवीर भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने की खबर मंगलवार को वायरल हो होने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनको तमाम जगहों से बधाइयाँ आने लगी। पर दलवीर भंडारी इनके जवाब देते-देते परेशान हो गए। ,यह खबर सिर्फ एक अफवाह थी। 


क्या हुआ था ?

असल में किसी ने भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट में जज चुने जाने के मैसेज को ही रिसाइकल करके बतौर चीफ जस्टिस चुने जाने का मैसेज वायरल कर दिया था।  जस्टिस भंडारी ने मंगलवार को जोधपुर में बताया की यह कोरी अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि , किसी ने उनके इंटरनेशनल कोर्ट में जज चुने जाने के मैसेज को ही रिसाइकल करके बतौर चीफ जस्टिस चुने जाने का मैसेज बनाकर वायरल कर दिया था। 

क्या था मैसेज ?

मंगलवार सवेरे ही सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ- ‘न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी (जोधपुर) अगले 9 वर्षों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चुने गए। उन्होंने 193 में से 183 वोट हासिल किए। ग्रेट ब्रिटेन 71 साल से इस पद पर था। भारत के लिए गर्व का क्षण….’। उनके नजदीकी लोग भी अफवाह के वायरल मैसेज पढ़कर हैरत में पड़ गए।


जाने तथ्य

  • जस्टिस भंडारी पहली बार 27 अप्रैल 2012 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज निर्वाचित हुए थे। दूसरी बार नवंबर 2017 में निर्वाचित हुए और 2026 तक रहेंगे।
  • दूसरी बार निर्वाचन में भंडारी और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड के बीच मुकाबला था, लेकिन ब्रिटेन इस चुनाव से हट गया था। फिर भंडारी को महासभा में कुल 193 सदस्यों में से 183 सदस्यों के वोट मिले थे। सुरक्षा परिषद के भी सभी 15 मत मिले थे।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश नहीं होता बल्कि उसे सभापति या अध्यक्ष कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports