BREAKING : देश के इतिहास में ऐसा पहली बार , नौ जजों ने ली एक साथ शपथ

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार  है जब नौ जजों को एक साथ शपथ दिलाई गई। सामान्यतः नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है।  नौ नए जजों की शपथ के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई हैं।  पहली बार…

BREAKING : देश के इतिहास में ऐसा पहली बार , नौ जजों ने ली एक साथ शपथ


नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार  है जब नौ जजों को एक साथ शपथ दिलाई गई। सामान्यतः नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है।  नौ नए जजों की शपथ के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई हैं। 


पहली बार हुआ लाइव प्रसारण


 नए जजों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के नए भवन में बने सभागार में हुआ। इस ऑडिटोरियम में 900 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जिसमें खास बात यह रही कि , पहली बार जजों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण भी किया गया। 




इन्होने ली शपथ –

  • जस्टिस ए. एस. ओका
  • जस्टिस विक्रम नाथ
  • जस्टिस जे. के. माहेश्वरी
  • जस्टिस हिमा कोहली
  • जस्टिस बी. वी. नागरत्ना
  • जस्टिस बेला त्रिवेदी
  • जस्टिस सी. टी. रविंद्रकुमार
  • जस्टिस एम. एम. सुंदरेश
  • वरिष्ठ अधिवक्ता पी. एस. नरसिम्हा

2027 में जस्टिस नागरत्ना के पहली  महिला CJI बनने  की हैं , सम्भावना 


इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं।  अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बन  सकती है।  सुप्रीम कोर्ट में करीब 2 साल बाद हुई नई नियुक्तियों के बाद जजों के कुल 34 पदों में से 33 इन नियुक्तियों के बाद भर गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports