NATIONAL LOK ADALAT 11 सितंबर को , हाइब्रिड पद्धति से होगी सुनवाई

 लोक अदालत की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु हुई  बैठक  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार 11 सितम्बर 2021 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन एक साथ किया जाएगा। जिसमें पूरे राज्य में हजारों की संख्या में प्रकरणों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु रखा…

NATIONAL LOK ADALAT 11 सितंबर को , हाइब्रिड पद्धति से होगी सुनवाई


 लोक अदालत की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु हुई  बैठक 




राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार 11 सितम्बर 2021 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन एक साथ किया जाएगा। जिसमें पूरे राज्य में हजारों की संख्या में प्रकरणों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु रखा गया है। 


जिला न्यायालय परिसर रायपुर, जिला गरियाबंद, तहसील तिल्दा,राजिम तथा देवभोग के सिविल न्यायालय तथा राजस्व न्यायालयों मे आयोजन किया जायेेगा।नेशनल लोक अदालत में पिछली बार की तरह आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, कुटुम्ब न्यायालय के मामले, श्रम विधि के मामले, विद्युत संबंधी मामले , धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, जन-उपयोगी लोक अदालत, आर्बिटेशन आदि मामलों को मामलो को राजीनामा हेतु रखा गया है। इसके आलावा  लोक अदालत में राजस्व न्यायालय,नगर निगम/नगर पालिका के जल कर तथा भवन कर के मामले, यातायात से संबधित, सखी वन सेन्टर, आबकारी विधि, बैंको बी.एस.एन.एल.एवं अन्य विधि के प्री लीटिगेशन मामलो को भी निराकरण हेतु रखा गया है।


इस बार की लोक अदालत का आयोजन भी हाइब्रिड यानी प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों तरीके से किया जा रहा है जिसमें लोग घर बैठकर भी लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण करा सकते है। इस संबध में  व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार वर्मा नियमित रुप से बैठके ले रहें  है।  श्री वर्मा ने बताया कि, लोक अदालत न्याय प्राप्ति का सुगम तरीका है इसमें पक्षकार का सर्वोत्तम हित निहित है। क्योंकि न कोई व्यय, न कोई कठिनाई केवल एक ही लक्ष्य न्याय सरल एवं सुगमता के साथ सबके द्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports