HCBA ELECTION 2021 : 1225 अधिवक्ताओं ने किया मतदान,शशांक ठाकुर चुने गए कोषाध्यक्ष

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव पर मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। गुरुवार की सुबह 10 बजे से मतों की गणना की जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, ग्रंथालय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए दावेदारी की गई हैं। जिसमें…

HCBA ELECTION 2021 : 1225 अधिवक्ताओं ने किया मतदान,शशांक ठाकुर चुने गए कोषाध्यक्ष

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव पर मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। गुरुवार की सुबह 10 बजे से मतों की गणना की जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, ग्रंथालय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए दावेदारी की गई हैं। जिसमें से शशांक ठाकुर निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। मतदाता सूची में शामिल 1225 वकीलों ने मतदान में हिस्सा लिया हैं। अब मतों की गणना 28 अक्टूबर यानी कल होगी। 


उत्सुकता का माहौल


हाईकोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के चलते उत्सुकता का माहौल है। बुधवार को मतदान शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी परिसर में पहुंच गए थे। मतदान के लिए वकीलों की भीड़ भी जुटने लगी। वहीँ दोपहर बाद मतदान में तेजी दिखी।


ये उम्मीदवार मैदान में – 


अध्यक्ष के लिए अब्दुल वहाब खान, निरुपमा वाजपेयी, प्रदीप राजगीर, राजकुमार गुप्ता, राकेश मोहन पांडेय, डॉ. शैलेष आहूजा व उत्तम कुमार पांडेय मैदान में हैं। 

उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शैलेंद्र वाजपेयी व सुरेंद्र पुरोहित चुनाव लड़ रहे हैं।  

सचिव पद के लिए अनिल त्रिपाठी, अरविंद दुबे, पवन श्रीवास्तव व सुदीप जौहरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

संयुक्त सचिव पद पर  आदित्य खरे, अमित कुमार शर्मा व अमित सिंह चौहान दावेदारी क्र रहे हैं। 

 लाइब्रेरी सचिव के लिए सीबी केशरवानी, पवन केशरवानी, रोशन दुबे  मैदान में हैं।

 खेल सचिव के लिए अभिषेक पांडेय व राहुल तामस्कर मैदान में हैं।

 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चहल चौबे,आशुतोष कुमार त्रिवेदी,भरतलाल साहू,दशरथ लाल कुम्हार, आशापुरन सिंह भाटिया,जितेंद्र शुक्ला,लवकुश साहू,नितेश कुमार जायसवाल, शिबली दुबे व सुनीता साहू चुनाव लड़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports