RAIPUR : अधिवक्ता भरत सोनी को विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ नवसृजन परिवार द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह-2022” की श्रृंखला में आज अधिवक्ता भरत सोनी को विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु महेंद्र छाबड़ा ,अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर परिवार के संस्थापक/संयोजक योगेश मिश्रा, अधिवक्ता रविशंकर दीक्षित, रामसिंह नायक, अधिवक्ता प्रवीण दीक्षित, सुल्ताना बख्श, अभिनव सोनी सहित बड़ी संख्या में नवसृजन परिवार के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। 


 श्री सोनी विगत 22 वर्षों से रायपुर जिला न्यायालय में विधि व्यवसाय कर रहे हैं। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण   रायपुर में विगत 11 वर्षों से विधिक सहायता अधिवक्ता पैनल में रहते हुए विधिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण में जिला स्तर पर प्रतिधारक अधिवक्ता के रूप में विगत तीन कार्यकाल सहित लीगल एड क्लीनिक, लोकअदालत में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। अधिवक्ता भरत सोनी द्वारा विधिक विषयों  पर आधारित समाचार पत्र अधिवक्ता वाणी का विगत 5 वर्षों से संपादन किया जा रहा है ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *