Breaking News
बिलासपुर के पुलिसकर्मियों ने दो बच्चियों से बंधुआ मजदूरी कराकर टॉर्चर किया। जशपुर जिले की दो नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई का झांसा देकर लाया फिर पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में नौकरानी की तरह काम करवाया गया। घर का पूरा काम करने के बावजूद बच्चियों को डराकर, धमकाकर रखा गया। उनके साथ मारपीट की गई। इस बीच रविवार की रात किसी तरह दोनों बच्चियां वहां से भागने में सफल रहीं
Breaking News
जहां बच्चियों को बंधक बनाकर रखा गया था मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दोनों बच्ची जशपुर की रहने वाली है। उनके कथित रिश्तेदार पढ़ाई कराने की बात कहकर 6 महीने पहले बच्चियों को सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित पुलिस क्वार्टर में लेकर गए थे पढ़ाई के नाम पर जहां उनको बंधक बनाकर रखा गया। उनके कथित रिश्तेदार सुधीर कुजूर और अरूण लकड़ा पुलिसकर्मी हैं। पुलिस क्वार्टर में इन बच्चियों से झाड़ू-पोंछा, बर्तन की सफाई समेत पूरा काम कराया जाता था। मारपीट और डांट-फटकार लगाकर काम करवाया जाता था । कथित रिश्तेदारों के साथ करीब 6 महीने तक रहने के बाद प्रताड़ित दोनों बच्चियां रविवार को किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागने मे सफल हुई ।
Breaking News

