, ,

रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 : नई कार्यकारिणी घोषित, दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष

  रायपुर। रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देर रात तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार देवांगन ने जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर राकेश पुरी निर्वाचित हुए। इसके साथ ही संघ की नई प्रबंध कार्यकारिणी (2026-2028) की घोषणा भी कर दी गई। मतगणना…

रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 : नई कार्यकारिणी घोषित, दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष

 

रायपुर। रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देर रात तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार देवांगन ने जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर राकेश पुरी निर्वाचित हुए। इसके साथ ही संघ की नई प्रबंध कार्यकारिणी (2026-2028) की घोषणा भी कर दी गई।

मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे स्ट्रांग रूम की सील खोलने के साथ शुरू हुई। निर्वाचन टीम और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खोली गईं। कुल 2337 मतपत्र प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग और प्रोजेक्टर के माध्यम से वोट दिखाने की प्रक्रिया के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी रही और पहला परिणाम रात 11:24 बजे घोषित किया गया।

मतगणना के दौरान मौसम ने भी बाधा डाली। शाम के समय तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मतगणना प्रभावित हुई। बाद में निर्वाचन टीम ने इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था कर प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार कुल छह मतपेटियों में मतदान हुआ था। पेटी नंबर 1 में 301, पेटी नंबर 2 में 271, पेटी नंबर 3 में 382, पेटी नंबर 4 में 383, पेटी नंबर 5 में 637 और पेटी नंबर 6 में 363 मत प्राप्त हुए।

इस बार रायपुर अधिवक्ता संघ के 18 विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया था। मतदान 15 मई को संपन्न हुआ था, जबकि 16 मई को परिणाम घोषित किए गए। चुनावी मैदान में कुल 66 प्रत्याशी थे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

1. अध्यक्ष – दिनेश कुमार देवांगन
2. सचिव – राकेश पुरी
3. कोषाध्यक्ष (महिला) – श्रीमती रानीलक्ष्मी साहू
4. वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) – श्रीमती भारती राठौर
5. कनिष्ठ उपाध्यक्ष – सूर्यकांत पाटस्कर
6. ग्रंथालय सचिव – महेंद्र कुमार देवांगन
7. सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव – योगेश्वर साहू उर्फ योगेश
8. सह सचिव – गुणेश निर्मलकर
9. सह सचिव (महिला) – श्रीमती नेहा राठौर

कार्यकारिणी सदस्य

– योगीराज वर्मा – 851 वोट
– अविजित त्रिपाठी – 781 वोट
– विवेक मिश्रा – 675 वोट
– आकाश जसूजा (अक्की) – 672 वोट
– आकाश सोनी – 622 वोट

महिला कार्यकारिणी सदस्य

– योगिता धुरंधर
– अमृता दीक्षित


मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम नारायण व्यास ने सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports