,

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी को होगा मतदान

अभिनव भरत सोनी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बहु प्रतीक्षित संघ चुनाव के लिए प्रशासक द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार पांच फरवरी को उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ का मतदान होगा। मतदान के दूसरे दिन मतगणना होगी। मतदाता सूची का प्रकाशन 17 दिसंबर को किया जाएगा।…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी को होगा मतदान

अभिनव भरत सोनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बहु प्रतीक्षित संघ चुनाव के लिए प्रशासक द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार पांच फरवरी को उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ का मतदान होगा। मतदान के दूसरे दिन मतगणना होगी। मतदाता सूची का प्रकाशन 17 दिसंबर को किया जाएगा। संघ के सदस्य जिन्होंने मासिक शुल्क जमा नहीं किया है , 15 दिसम्बर तक बकाया शुल्क जमा किया जा सकेगा। दो से पांच जनवरी तक दावा आपत्ति, 9 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 12 से 16 जनवरी तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। 19 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की संविक्षा 20 जनवरी को होगी। इस दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 जनवरी को संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए पदवार उम्मीदवारों की प्रारंभिक जारी तैयार की जाएगी। नाम वापसी के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की गई है। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को किया जाएगा।

पांच फरवरी को होगा मतदान

पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान कर सकेंगे। छह जनवरी को मतगणना होगी। अधिवक्ता संघ चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को 10 फरवरी को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports