धुन चोरी के आरोपों से बरी हुए ए. आर. रहमान, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को बड़ी राहत दी है।  कोर्ट ने उस सिंगल जज बेंच के आदेश को रद्द कर दिया है। जिसमें रहमान की फिल्म पोनियिन सेलवन 2 (PS 2) के गाने “वीरा राजा वीरा” को दगर बंधुओं की रचना “शिव स्तुति” से हूबहू मिलान बताया गया था।  न्यायमूर्ति सी हरि…

धुन चोरी के आरोपों से बरी हुए ए. आर. रहमान, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को बड़ी राहत दी है।  कोर्ट ने उस सिंगल जज बेंच के आदेश को रद्द कर दिया है। जिसमें रहमान की फिल्म पोनियिन सेलवन 2 (PS 2) के गाने “वीरा राजा वीरा” को दगर बंधुओं की रचना “शिव स्तुति” से हूबहू मिलान बताया गया था।  न्यायमूर्ति सी हरि शंकर और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की डिवीजन बेंच ने यह आदेश रहमान की अपील पर सुनाया।  हालांकि फैसले की विस्तृत कॉपी अभी आना बाकी है।

कोर्ट ने कहा कि हमने समान मत दिया है। सिंगल जज ने इस आधार पर गलती की कि यदि किसी रचना को कोई कलाकार प्रस्तुत करता है तो उसे ही उसका संगीतकार मान लिया जाए। अगर हम इसे मान लें तो हमें कॉपीराइट एक्ट में ‘कंपोजर’ की परिभाषा ही बदलनी होगी। यह मामला 25 अप्रैल को आए आदेश से जुड़ा है। उस दिन जस्टिस सिंह की सिंगल जज बेंच ने उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन दगर की याचिका पर फैसला सुनाते हुए रहमान और फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया था कि गाने के क्रेडिट में स्पष्ट लिखा जाए।

सिंगल जज बेंच ने 117 पन्नों में विस्तृत आदेश जारी कर कहा था कि एक साधारण श्रोता के नजरिये से भी दोनों रचनाएं लगभग समान हैं। इसी आधार पर कॉपीराइट उल्लंघन का दावा मान लिया गया था। लेकिन आज। डिवीजन बेंच ने उस आदेश को खारिज कर दिया और रहमान की अपील को मंजूरी दे दी। इसका मतलब है कि अब “वीरा राजा वीरा” के क्रेडिट बदलने की कोई बाध्यता नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports