छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायामूर्ति एंव छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने विधिक जागरूकता हेतु मोबाईल वैन रवाना की । इस मोबाईल वैन का स्वागत जिला न्यायालय रायपुर के जिला एंव सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार वर्मा , कुटुम्ब न्यायाधीश वी.के. शास्त्री मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भुपेन्द्र वासनीकर एंव अन्य न्यायिक अधिकारियों ने किया।
23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में विधिक साक्षरता शिविर
छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत सरकार तथा न्याय मंत्रालय के अनुसरण में विधिक जागरूकता शिविर तथा लीगल एड क्लीनिको को आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर जिलो में विभिन्न विद्यालयों मंे न्यायाधीशगण द्वारा शिविर आयोजन किये गये एवं लीगल एड क्लीनिक का आयोजन किया गया। इन शिविरों में गुडटच तथा बेडटच, नशामुक्ती एंव विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी गई। जिसमें सैकडों की संख्या में एक साथ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हमर अंगना योजना ,मौलिक कर्तव्य ,मोटर यान अधिनियम , प्रकरण लिखित अधिनियम ,साईबर क्राईम , एंव नालसा के टोल फ्री नम्बर 15100 की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में हर वर्ग के लोगों को सम्मिलित किया गया और व्यापारिक संगठन को चेक बांउस के मामलों की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें चौक चौराहे जैसे , घडी चौक, जय स्तम्भ चौक , फूल चौक , फाफाडीह चौक ,बस स्टैण्ड , आदि जैसे तिराहो पर हर जगह लीगल एड क्लीनिक की व्यवस्था की गई ।

जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सारिका नंदे, दिव्या गोयल, तान्या ब्रम्हने, स्वर्णा डेहरे, काम्या अय्यर, पैरालीगल वालेन्टियर्स पूजा यादव ,योगिता साहू, मंजू टिकरिया व पैनल अधिवक्ता आनंद बख्शी , भारती राठौर , उर्वशी अग्रवाल , अशुतोष दुबे द्वारा विभिन्न कानूनी विषयों पर आम जनता को जानकारी प्रदान की गई। जिला गरियाबंद ,तिल्दा,राजिम ,देवभोग ,में भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।



