छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

भरत सोनी
रायपुर। अधिवक्ता संघ रायपुर द्वारा अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 19 दिसम्बर को संध्या 07 बजे जिला न्यायालय परिसर, रायपुर में किया गया है। अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में 35 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्तागण का सम्मान तथा ग्रीष्म कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा जी, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कर कमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अधिवक्ता संघ रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें 35 वर्षों की वकालत कार्य पूर्ण करने वाले अधिवक्ता साथियों को संघ द्वारा सम्मानित किया जाता है।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष अधिवक्ता संघ रायपुर में 35 वर्ष विधि व्यवसाय पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्तागण , जिन्हें सम्मानित किया जाएगा
श्रीमती राशिदा नाहिद,
श्री रोशन कुमार चंद्राकर,
श्री राजेश कुमार केशरवानी,
श्री ए एच सिद्दीकी,
श्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर,
श्री शशि प्रकाश उपाध्याय,
श्रीमती विजयलक्ष्मी,
श्री चंद्रशेखर पाण्डेय,
श्री दिवाकर सिन्हा,
श्री प्रदीप कुमार मसीह,
श्री आदित्य कुमार झा,
श्री संजय तिवारी,
श्री अतनु लहरी,
श्री राजेश कुमार अग्रवाल,
श्रीमती कविता झा,
श्री देवचंद केशरवानी,
श्री शिशिर कुमार भंडारकर,
श्री गजेंद्र कुमार मिश्रा,
श्री अरूण कुमार साधवानी,
श्री रविशंकर शर्मा,
श्री सुरेश कुमार वर्मा,
श्री रघुराज सिंह ठाकुर,
श्री पुरुषोत्तम राम साहू,
श्री हरीश चंद्र वर्मा,
श्री सतबीर सिंह वालिया,
श्री राजेंद्र श्रीवास्तव,
श्री सुरेंद्र महापात्र,
श्रीमती सहोदरा गुप्ता,
श्री मोहनलाल निषाद,
श्री आशीष कुमार झा,
श्री राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी,
श्री सुबोध कुमार पांडेय ।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन 2025 में रायपुर से सदस्य पद पर निर्वाचित/विजयी घोषित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री बृजेशनाथ पाण्डेय, श्री फ़ैजल रिजवी, श्री विवेकानंद भोई, श्री विराट वर्मा का भी सम्मान अधिवक्ता संघ द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ रायपुर के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित जिला न्यायालय रायपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित होंगें। ।

