शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के जज एनआर बोरकर (Judge NR Borkar) के चैंबर में एक सांप नजर आया। सांप के मिलते ही जल्द से जल्द वन विभाग की टीम को बुलाया गया। सांप 4 से 5 फीट लंबा था और यह घटना सुबह-सुबह की है स्टाफ के एक सदस्य ने पहले तो सांप को देखा और तुरंत मदद बुलाई। उस वक्त जज अपने चैंबर में मौजूद थे या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर सांप को निकालने की कोशिश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वन विभाग की टीम उसे बैग में लेकर जा रही है। समय रहते सांप पकड़ लिया गया। अगर सांप पकड़ा नहीं जाता तो यह जानलेवा साबित हो सकता था।

