बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी चार दिनों के लिए बढ़ा दी है।

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए आरोपियों की कस्टडी की मांग की थी।

आरोपियों की तरफ के वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके क्लाइंट की आगे की हिरासत की अब जरूरत नहीं है, क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दोनों जांच में सहयोग कर रहे थे। हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एलएस पधेन ने दोनों आरोपी- विक्की गुप्ता और सागर पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page