रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति की है। शासन द्वारा अधिवक्ता सुनील ओटवानी को अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील ओटवानी राज्य शासन की ओर से हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे। इसके अलावा अनिमेष तिवारी, वीणा नायर को उपमहाधिवक्ता बनाया गया है।