आर्थिक समस्या से जूझ रहे वकील ने की आत्महत्या

दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से  बढ़ रहे हैं। सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया था। लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ते रहे और लॉकडाउन कई लोगों के लिए संकट भी बन गया है। अब दिल्ली में आर्थिक संकट के चलते एक वकील के…

आर्थिक समस्या से जूझ रहे वकील ने की आत्महत्या

दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से  बढ़ रहे हैं। सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया था। लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ते रहे और लॉकडाउन कई लोगों के लिए संकट भी बन गया है। अब दिल्ली में आर्थिक संकट के चलते एक वकील के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक वकील की पहचान हरेश चंद अग्रवाल के रूप में हुई है। पिछले 4 महीने से कोरोना के चलते कोर्ट का पूरा कामकाज ठप पड़ा हुआ था। इसके चलते वकील के पास काम नहीं था और उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। 52 वर्षीय हरेश काम न होने के चलते अवसाद के भी शिकार हो गये थे।

हरेश अग्रवाल के परिवार में पत्नी और एक बच्चा भी है। हरेश 2008 से दिल्ली में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रहे थे और सुल्तानपुरी में रहते थे। कुछ वक्त पहले ही हरेश चंद के पिता की भी मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports