रायपुर। कोरोना महामारी इस समय देश के साथ ही राज्य में भी अपना कहर बरपा रहा है। जिससे अब तक आम जनता के साथ पुलिस, डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित होते रहे है। लेकिन अब कोरोना न्यायालय की तरफ भी पैर पसार रहा है। जिसका प्रमाण हैं, दुर्ग न्यायालय में न्यायाधीश समेत 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए । इसके पहले उच्च न्यायालय के जस्टिस सावन्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं
दुर्ग अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने बताया कि तमाम न्यायाधीश लोक अदालत की मीटिंग में शामिल हुए थे जिसके बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीटिंग में शामिल हुए न्यायाधीश व कर्मचारियों समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से सुरक्षा कारणों से दुर्ग न्यायालय 30 अगस्त तक के लिए सील कर दिया गया है। सायकल स्टैंड में वकीलों के शेड सहित कोर्ट परिसर के साथ सील हो चुका है। उक्त अवधि में केवल रिमांड कोर्ट कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों के साथ चलती रहेगी।और 28 अगस्त को लगे जमानत आवेदनों की सुनवाई 01 सितंबर को होगी।
इधर बिलासपुर में भी हाइकोर्ट के जस्टिस सावंत व कलेक्टर सारांश मित्तर कोविड संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि तीन दिन पहले ही कलेक्टर सारांश की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन शाम को उनका स्वास्थ्य ठीक नही लग रहा था जिसके बाद उन्होंने एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। फिर दोनों रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजीटिव पाए गए। वही बिलासपुर के कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव समेत सीपत थाना के टीआई भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

