आपको बता दें कि दो इतालवी नौसैनिकों सल्वातोर गिरोने और मासिमिलानो लतोरे पर चल रहे केस को बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने याचिका लगाई हुई है, जिस पर कोर्ट को सुनवाई करनी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से आज इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए कहा था, लेकिन कोर्ट ने कह दिया कि पहले मुआवजे के राशि को जमा कराया जाए, उसके बाद ही इस याचिका पर सुनावाई हो पाएगी।

