- जिला न्यायालय रायपुर में आवेदन की अंतिम तिथि – 31/01/2022
(भरत सोनी)
रायपुर। कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के पत्र दिनांक 24/12/2021 के अनुसार स्टेनोग्राफर अंग्रेजी , स्टेनोग्राफर हिन्दी , सहायक ग्रेड 3 एवं भृत्य के रिक्त पदों की सीधी भर्ती की जानी है। जिसके लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं जिसमें कुल 67 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसमें स्टेनोग्राफर अंग्रेजी – 2 पद , स्टेनोग्राफर हिन्दी – 10 पद , सहायक ग्रेड 3 – 50 पद व भृत्य के रिक्त 5 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के समक्ष आवेदन दिनांक – 29/12/2021 से 31/01/2022 तक आमंत्रित किए गए है उक्त सीधी भर्ती से संबंधित विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप पीडीएफ पर अधिवक्ता वाणी की वेबसाइट पर निम्नानुसार उपलब्ध है।

