Skip to content
Subscribe
\"\"

AdhivaktaVani

\"\"/
Uncategorized

ACP को कॉल कर खुद को बताया हाईकोर्ट का जज , गिरफ्तार

खुद को हाईकोर्ट का सिटिंग जज बताकर पुलिसवालों को ब्लैकमेल कर 5 लाख की उगाही की कोशिश करने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए आरोपी का नाम नरेंद्र अग्रवाल है और वह 11वीं क्लास तक पढ़ा-लिखा है।  दरअसल, समयपुर बादली सब-डिवीजन के ACP अनुराग द्विवेदी को 16 दिसंबर…

ADHIVAKTA VANI Avatar

by

ADHIVAKTA VANI
December 18, 2022
No comments on ACP को कॉल कर खुद को बताया हाईकोर्ट का जज , गिरफ्तार
3 minutes

Read Time

ACP को कॉल कर खुद को बताया हाईकोर्ट का जज , गिरफ्तार

खुद को हाईकोर्ट का सिटिंग जज बताकर पुलिसवालों को ब्लैकमेल कर 5 लाख की उगाही की कोशिश करने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए आरोपी का नाम नरेंद्र अग्रवाल है और वह 11वीं क्लास तक पढ़ा-लिखा है। 

दरअसल, समयपुर बादली सब-डिवीजन के ACP अनुराग द्विवेदी को 16 दिसंबर के दिन एक Whatsapp Message मिला। मैसेज में सामने वाले ने लिखा था- वह हाईकोर्ट का सिटिंग जज है और ACP तुरंत उसे कॉल करें। ACP ने कॉल किया तो सामने वाले ने कहा कि Writ Petition के सिलसिले में वह शाम 5 बजे समयपुर बादली थाने पहुंचेंगे।

Writ Petition की जांच करने आया था

ACP बादली ने तुरंत इस मैसेज को SHO समयपुर बादली को दे दिया। शाम 5 बजे जब थाने के SHO संजय कुमार अपने कमरे में बैठे थे, तभी करीब 65 साल की उम्र का एक शख्स के कमरे में दाखिल हुआ। उसने खुद को हाईकोर्ट का जज बताया। उसने बताया कि समयपुर बादली इलाके में संगठित अपराध को लेकर दायर एक Writ Petition के मामले में वह खुद जांच करने के लिए आए हैं।

उम्रदराज शख्स ने आगे कहा, 15 दिसंबर को उन्होंने इस मामले को बीट कांस्टेबल पवन के साथ सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उस शख्स ने SHO से कहा कि Writ Petition पर कार्रवाई न हो, इसके लिए वह उसे 5 लाख दे दे। नहीं तो वह मुश्किल में पड़ जाएगा और उसकी नौकरी भी जा सकती है।

कार से हुई पहचान

हाईकोर्ट के किसी जज के थाने में आने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी, इस वजह से थाने के SHO को सामने वाले पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने सामने वाले शख्स की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। थाने में वह अपनी टाटा नैनो कार से पहुंचा था। कार के रजिस्ट्रेशन से ही पुलिस को उसके घर का पता मिल गया। 

FIR दर्ज और कार भी जब्त

पुलिस को पता लगा कि उसका नाम नरेंद्र अग्रवाल है और वह आदर्श नगर का रहने वाला है। जब पुलिस ने नरेंद्र अग्रवाल के मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि उसने इस तरीके के कई मैसेज (खुद को जज बताकर) भेजकर सामने वालों को धमकी दी है। जांच में पता लगा कि नरेंद्र अग्रवाल अक्सर पुलिसवालों को हाईकोर्ट का जज बनकर धमकी देता रहता है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को भी जब्त कर लिया।

कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से पता लगी जज की पावर

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र अग्रवाल 11वीं तक पास है और उसका पहले ऑयल का बिजनेस था। बाद में उसने स्टॉक मार्केट में पैसे लगाए, लेकिन उसे वहां पर नुकसान हो गया। 1995 में पहली पत्नी की मौत के बाद नरेंद्र ने 1996 में दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन दूसरी पत्नी ने नरेंद्र के खिलाफ 2011 में दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज करा दी। यह मामला कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट की करवाई से ही नरेंद्र को पता लगा कि जज की कितनी पावर होती है। इसके बाद उसने इस तरीके की हरकतें शुरू कर दीं।

About the Author

ADHIVAKTA VANI Avatar
ADHIVAKTA VANI
  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • YouTube
Tags: FRAUD
August 1, 2025

Previous Post

Trust us to be Guardians of Citizens’ Liberties : CJI Chandrachud

Next Post

अधिवक्ता सम्मान समारोह व लॉ डिनर आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

  • HIGHCOURT

    हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच

    June 25, 2026
    हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच
  • supreme court

    चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी

    June 24, 2026
    चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी
  • court

    कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज

    June 24, 2026
    कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज
  • supreme court

    8 लाख की आय और 25 लाख की फीस

    June 24, 2026
    8 लाख की आय और 25 लाख की फीस
  • supreme court

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

    June 22, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

Stay Connected

  • Facebook
  • X
  • YouTube
  • TikTok
  • Instagram

Categories

Allahabad High court BOMBAY HIGHCOURT court DEHLI HIGHCOURT DLSA Duurzame Ontwikkeling Economie Evenementen HIGHCOURT High court Historie Innovatie justice Lifestyle Mensenrechten Milieu Mobiliteit Muziek Politiek quote RAIPUR Samenleving supreme court Technologie Transport Uncategorized अधिवक्ता संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर राशिफल

Tags

#adhivaktavani #court ADVOCATE ADVOCATES AGP ALLAHABAD Allahabad High Court article articles bar BAR ASSOCIATION BCI CBI COURT chattisgarh chhattisagarh chhattisgarh cji Collegium Corona DELHI districtcourt district court dlsa dlsa raipur ed election englishnews HIGHCOURT High Court judge latest law Lockdown lokadalat notification other petition police RAIPUR Raipur News supremecourt supreme court up सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट

About the Author

AF themes

  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed

View All

  • हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच
    HIGHCOURT

    हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच

    June 25, 2026
  • चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी
    supreme court

    चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी

    June 24, 2026
  • कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज
    court

    कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज

    June 24, 2026
  • 8 लाख की आय और 25 लाख की फीस
    supreme court

    8 लाख की आय और 25 लाख की फीस

    June 24, 2026
  • भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला
    supreme court

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

    June 22, 2026

About the Author

AF themes

  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Latest News

  • हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच

    हिरासत में मौत’ की 262 फाइलें फिर खुलेंगी, हाई कोर्ट के आदेश पर होगी न्यायिक जांच
  • चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी

    चेक बाउंस में कंपनी नहीं, चेक साईनिंग अधिकारी दोषी
  • कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज

    कोर्ट में नीरव मोदी के बहाने फेल, जज ने कहा- चुकाना होगा बैंक ऑफ इंडिया का ₹100 करोड़ का कर्ज
  • 8 लाख की आय और 25 लाख की फीस

    8 लाख की आय और 25 लाख की फीस
  • भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

Categories

Allahabad High court BOMBAY HIGHCOURT court DEHLI HIGHCOURT DLSA Duurzame Ontwikkeling Economie Evenementen HIGHCOURT High court Historie Innovatie justice Lifestyle Mensenrechten Milieu Mobiliteit Muziek Politiek quote RAIPUR Samenleving supreme court Technologie Transport Uncategorized अधिवक्ता संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर राशिफल

Tags

#adhivaktavani #court ADVOCATE ADVOCATES AGP ALLAHABAD Allahabad High Court article articles bar BAR ASSOCIATION BCI CBI COURT chattisgarh chhattisagarh chhattisgarh cji Collegium Corona DELHI districtcourt district court dlsa dlsa raipur ed election englishnews HIGHCOURT High Court judge latest law Lockdown lokadalat notification other petition police RAIPUR Raipur News supremecourt supreme court up सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट

Search

Quick Links

  • About Us
  • AIBE
  • Blog
  • CG HIGHCOURT
  • Contact
  • Home
  • HOME
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • INFO
  • JUDGEMENT
  • MILESTONE
  • PRESS RELEASES
  • Sample Page
  • SBC
  • SUPREME COURT WEBSITE
  • TOOLS

AdhivaktaVani

  • Home
  • News
  • About Us
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
Subscribe

Copyright © 2026. All rights reserved. | NewSpare by AF themes.