फीस न चुका पाने पर नशे की गोली देकर वकील ने मुवक्किल से किया दुष्कर्म

सोनीपत के जिले में जटवाड़ा में दुष्कर्म पीड़िता महिला मामले में पुलिस ने 13 मई, 2023 में मामला दर्ज करवाया था और अभी 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी आरोपी वकील और उसके साथी जादूगर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री विंडो और जिला पुलिस…

फीस न चुका पाने पर  नशे की गोली देकर वकील ने मुवक्किल से किया दुष्कर्म



सोनीपत के जिले में जटवाड़ा में दुष्कर्म पीड़िता महिला मामले में पुलिस ने 13 मई, 2023 में मामला दर्ज करवाया था और अभी 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी आरोपी वकील और उसके साथी जादूगर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री विंडो और जिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय के लिए शिकायत दी है। वहीं पीड़ित महिला ने जान का खतरा भी बताया जा रहा है।


बता दें कि कोर्ट में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने को लेकर वकील और उसके साथी जादूगर ने कई बार महिला से रेप किया। तो वहीं, महिला को अलग-अलग माध्यम से धमकी भी दी जा रही है। न्याय की गुहार को लेकर पीड़िता ने सीएम विंडो के दरवाजे पर खड़े हैं। कोर्ट में जज के सामने न्याय दिलाने के लिए वकील का महत्वपूर्ण योगदान होता है और न्याय व्यवस्था पर भरोसा एक वकील के माध्यम से काफी बेजोड़ माना जाता है, लेकिन न्याय दिलाने के नाम वकील द्वारा ही महिला के साथ ऐसा हो तो वकील पेशे से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।


जानें क्या है पूरा मामला


जानकारी के मुताबिक, गांव जटवाड़ा में किराए के मकान पर रहने वाली एक महिला ने वकील और उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला वकील की फीस नहीं चुका पाई, तो वकील और उसके साथी द्वारा महिला की अस्मत लूटने का आरोप है। महिला ने बताया कि जरूरी बात करने को लेकर प्रदीप और उसका दोस्त जादूगर ने गाड़ी में बिठाया और इसके बाद प्रदीप द्वारा जूस पिलाया गया और जूस पिलाने के बाद ही महिला को नशा हो गया। जब महिला को होश आया तो वह मुरथल के किसी होटल में नग्न अवस्था में थी।


पीड़िता महिला ने बताया कि इस दौरान प्रदीप ने उसके साथ गंदा काम किया और वही वकील प्रदीप के दोस्त जादूगर पर गंदी वीडियो बनाने का आरोप लगा है। आरोप यह है कि दोनों बार-बार गैंगरेप को अंजाम दिया। वही पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला को वीडियो को लेकर बार-बार ब्लैकमेल किया जा रहा है और 2 लाख रुपये देने का भी दबाव बनाया जा रहा है। अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की धमकी महिला को लगातार मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports