छत्तीसगढ़ सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही प्रचलित सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर की परंपरा को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच की जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों और विशिष्ट अतिथियों के लिए सलामी गारद की व्यवस्था पहले की तरह यथावत् रहेगी।

