याचिका दायर कर कहा: मुझे हाईकोर्ट का जज बनाया जाए

मुख्य बातें – ◆ उत्तर प्रदेश के सात न्यायिक अधिकारियों ने दायर की याचिका ◆ सुको ने अपने ही सेक्रेटरी जनरल को जारी किया नोटिस ◆ चीफ जस्टिस ने कहा -‘मैंने अपनी जिंदगी में किसी को सुप्रीम कोर्ट आकर यह कहते हुए नहीं देखा कि मुझे हाई कोर्ट का जज बना दो।’ नई दिल्ली।  सुप्रीम…

याचिका दायर कर कहा: मुझे हाईकोर्ट का जज बनाया जाए

मुख्य बातें –

◆ उत्तर प्रदेश के सात न्यायिक अधिकारियों ने दायर की याचिका
◆ सुको ने अपने ही सेक्रेटरी जनरल को जारी किया नोटिस
◆ चीफ जस्टिस ने कहा -‘मैंने अपनी जिंदगी में किसी को सुप्रीम कोर्ट आकर यह कहते हुए नहीं देखा कि मुझे हाई कोर्ट का जज बना दो।’

नई दिल्ली। 
सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका के संबंध में कार्यवाही करते हुए अपने आप को ही नोटिस जारी किया हैं। याचिकाकर्ता उत्तर प्रदेश के कुछ न्यायिक अधिकारी हैं जिन्होंने याचिका दायर कर, सीजेआई के नेतृत्‍व वाले कॉलेजियम ( देश की अदालतों में जजों की नियुक्ति की प्रणाली ) द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए उनके नामों की अनुशंसा नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई हैं।
पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिये सहमत होते हुए टिप्पणी की कि – अगर कोई व्यक्ति याचिका दायर करके यह कहे कि उसे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया जाए। यह उचित नही है।
सुको ने अपने ही सेक्रेटरी जनरल को जारी किया नोटिस
सुको ने अपने सेक्रेटरी जनरल, केंद्र तथा अन्य को नोटिस जारी किया। औऱ इस मामले में पुनर्विचार हेतु दायर याचिका पर चार हफ्तों के भीतर जवाब देने को कहा है।
पीठ ने कहा

आप यह कह कर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नहीं बनते कि मैं बनना चाहता हूं। हम इसे बहुत ही अनुचित मानते हैं कि कोई याचिका दायर करे और कहे कि मुझे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया जाए।

चीफ जस्टिस ने कहा
‘‘यह एकदम नयी बात है। मैं नहीं समझता कि किसी को भी यहां आकर यह कहना चाहिए कि मुझे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports